लखनऊ, अप्रैल 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर महापौर सुषमा खर्कवाल ने शुक्रवार सुबह नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जोन-7 में कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 7 बजे शुरू हुए निरीक्षण में महापौर इंदिरा नगर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल पहुंचीं, जहां कूड़ा जमा होने की शिकायत थी। जांच में पाया गया कि कूड़ा स्कूल परिसर के भीतर एक खाली प्लॉट में रखा गया था। इस पर महापौर ने जोनल सेनेटरी ऑफिसर को कूड़ा उठान व्यवस्था को और बेहतर व समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली संस्था के कर्मचारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए। मौके पर ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बुलाकर सफाई कराई गई। हरिहरनगर में महापौर ने घर-घर जाकर लोगों से फीडबैक लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शिफ्ट लगाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.