भदोही, मार्च 1 -- भदोही, संवाददाता। यूपी 112 नंबर पुलिस पीआरवी सूचना पर त्वरित निस्तारण को लेकर अहम भूमिका निभार रही है। जिले की पीआरवी पुलिस जोन और राज्य स्तर पर भी बेहतर काम की है। जोन स्तर पर फरवरी माह में रिस्पांस टाइम की रैकिंग में जिले की पीआरवी पुलिस को प्रथम और प्रदेश स्तर पर रैकिंग मिला है। जिले की पीआरवी टीम विगत माह से प्रथम स्थान प्राप्त कर रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक की माने तो पीड़ितों को मात्र चार मिनट 42 सेकेंड में ही पहुंचकर पीआरवी पुलिस सहायता कर रही है। रिस्पांस टाइम को और बेहतर बनाने को लगातार विभागीय स्तर से प्रयास किया जा रहा है। भदोही पुलिस पीड़ितों को अल्प समय में ही बेहतर सुरक्षा व सहायता उपलब्ध करा रही है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और एएसपी शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में भदोही यूपी 112 नंबर पुलिस टीम को प...