जौनपुर, जून 27 -- जौनपुर, संवाददाता। मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में शुक्रवार को जोन स्तरीय निरंकारी बाल समागम का आयोजन हुआ। केंद्रीय ज्ञान प्रचारक जीएस तिवारी ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही बाल संगत से जोड़ना जरूरी है। इससे उनमें प्यार, नम्रता, सहनशीलता और भाईचारे जैसे गुण विकसित होते हैं, जो उनके भविष्य और व्यक्तित्व निर्माण में सहायक बनते हैं। कहा कि बच्चे समाज की नींव हैं। यदि उन्हें अच्छे संस्कार दिए जाएं तो वे परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं से ब्रह्मज्ञान अपनाने, बड़ों का सम्मान करने और आधुनिक तकनीक का सदुपयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- संत निरंकारी समागम में दिखी बच्चों की प्रतिभा समागम में बच्चों और युवाओं ने गीत, भजन, कविताएं, लघु नाटक तथा प्रेरक विचार प्रस्तुत कर आध्या...