जोन में 25 हत्यारोपी भेजे गए जेल
वाराणसी, सितम्बर 3 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा के निर्देश पर नौ जनपदों में चलाए गए विशेष अभियान में महज एक माह में कुल 62 अपराधियों को जेल भेजा गया है। ये अपराधी अलग-अलग 35 मुकदमों से संबंधित थे। इसमें 25 हत्या के आरोपी हैं। एडीजी जोन ने 29 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिया था। इस क्रम में 31 अगस्त तक चलाए गए अभियान में 35 मुकदमों में कुल 62 अपराधी गिरफ्तार किए गए। इसमें सबसे अधिक हत्या के 14 मुकदमों से संबंधित 25 आरोपी हैं। वहीं लूट के 11 मुकदमों में 21, चेन स्नैचिंग के 10 मुकदमों में 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गाजीपुर से कुल 11, जौनपुर से 09, चंदौली से 07, आजमगढ़ से 05, मऊ से 10, बलिया से 04, मिर्जापुर से 02, सोनभद्र से 08 तथा भदोही से 06 आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.