जमशेदपुर, मार्च 30 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा मंगलवार को रिटायर हो जाएंगे। रेलवे बोर्ड से जोन के एजीएम सौमित्र मजूमदार को 31 मार्च से जीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जीएम की नियुक्त होने तक सौमित्र प्रशासनिक, वित्त समेत अन्य कार्य संभालेंगे । मालूम हो कि एजीएम दक्षिण पूर्व जोन में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इधर, रिटायरमेंट से पूर्व रेलवे में सक्रिय विभिन्न यूनियन व एसोसिएशन ने रेल जीएम एके मिश्रा को विदाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...