मुरादाबाद, जनवरी 20 -- कुमारतनय वैश्य समाज की ओर से आयोजित कुमारतनय वैश्य क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 के जोन-2 मुकाबलों का आयोजन सोनकपुर स्टेडियम में किया गया। टूर्नामेंट में मुरादाबाद, रामपुर, संभल और बिलारी की टीमों ने प्रतिभाग किया और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला संभल और बिलारी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बिलारी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मैच मुरादाबाद और रामपुर के बीच हुआ, जिसमें रामपुर की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबला बिलारी और रामपुर के बीच खेला गया। यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बिलारी की टीम ने अंतिम ओवर तक चले संघर्ष में रामपुर को मात्र दो रन से हराकर जोन-2 की विजेता बनते हुए फाइनल में प्रवेश किया। टूर्नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.