गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जोन तीन के सीएलसी कर्मचारियों ने अपने संगठन का गठन किया। जोन तीन की कार्यकारिणी में विनोद तिवारी अध्यक्ष, राजकमल उपाध्यक्ष, बब्लू महामंत्री, गोपीचंद मंत्री, कोषाध्यक्ष शुभम यादव मनोनीत किए गए। इसके अलावा सर्वानुमति से जगमोहन, तारिक, रामू प्रजापति, प्रमोद, आकाश और शुभम तिवारी कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुए। अब तक जोन पांच और जोन तीन की कार्यकारिणी गठित हो चुकी है। जल्द ही जोन एक, दो और चार की कार्यकारिणी भी गठित हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...