प्रयागराज, फरवरी 3 -- जोन एक खुल्दाबाद के आठ हजार परिवारों को गर्मी में पेयजल संकट से राहत मिलेगी। क्षेत्र में चार नए मिनी नलकूप बनाए गए हैं। एक मिनी नलकूप रीबोर किया गया है। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने मंगलवार को सभी मिनी नलकूपों का लोकार्पण किया। सामान्य निधि से करैलबाग, चकिया, चकनिरतुल, राजरूपपुर और बेनीगंज वार्डों में मिनी नलकूपों का लोकार्पण हुआ। महापौर ने कहा कि नगर निगम जलकल की प्राथमिकता शहर के सभी वार्ड में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ करने की है। समारोह में पार्षद परवीन बेगम, जहांआरा, राम भारतीय, मिथिलेश सिंह, दिग्विजय सिंह कुशवाह, रमेश पासी, अनिल कुमार, पारस श्रीवास्तव, विजय सिंह, अपूर्वा चंद्रा, जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव, सीएंडडीएस के अवर अभियंता मिथलेश पाल, जलकल के अधिशासी अभियंता जीएस सोनकर व नागरिक मौजूद रहे।

हिंदी हि...