लखनऊ, जून 16 -- जन चौपाल लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जोन-8 के विद्यावती द्वितीय वार्ड में आयोजित जन चौपाल के दौरान घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था को लेकर लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आया। क्षेत्रीय नागरिकों ने महापौर सुषमा खर्कवाल के सामने शिकायत दर्ज कराई कि कूड़ा संग्रहण की जिम्मेदारी संभाल रही लायन एनवायरो कंपनी लगातार लापरवाही कर रही है। कई मोहल्लों में दो से तीन दिन तक कूड़ा वाहन नहीं पहुंचता, जिससे घरों और गलियों में गंदगी का अंबार लग जाता है।

काम नहीं, सिर्फ भुगतान ले रही कंपनी जन चौपाल में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि कंपनी न तो नियमित रूप से कूड़ा उठा रही है और न ही सफाई व्यवस्था पर ध्यान दे रही है। नागरिकों का कहना था कि कंपनी बिना काम किए नगर निगम से भुगतान प्राप्त कर रही है, जबकि जनता को बुनियादी सफाई सेवाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। ...