रांची, मार्च 7 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सेवा भारती रांची के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रांतीय सेवा सारथी कार्यशाला शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के जोन्हा स्थित सेवाधाम में शुरू हुई। कार्यशाला का उद्घाटन नाबार्ड के पूर्व एजीएम विजय चौधरी और बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक उत्तम कुमार चेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विजय चौधरी ने कहा कि सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा कार्यों से समाज के कई वर्गों को लाभ मिला है। विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण में संस्था की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती के सहयोग से कई महिलाएं छोटे-छोटे स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं। साथ ही संस्था के संस्कार और प्रशिक्षण से महिलाएं सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व प्रबंधक उत्तम कुमार चेल ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.