रांची, जून 16 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत मंगलवार को जोन्हा क्षेत्र में प्रबुद्ध और विशिष्ट नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज दीप्ति महतो, पुरोहित शिवपूजन मिश्रा, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जंगलु महली और देवनारायण सिंह शामिल हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के साथ पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, गरीब कल्याण योजनाओं, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण और आधारभूत संरचना...