रांची, मार्च 27 -- अनगड़ा,प्रतिनिधि। श्रीराम मंदिर परिसर जोन्हा में शुक्रवार को श्रीराम कथा के नौवें दिन रामराज्य स्थापना प्रसंग के साथ समापन हुआ। कथा व्यास आचार्य धर्मराज शास्त्री ने लंका विजय के पश्चात भगवान श्रीराम के अयोध्या वापसी और उनके राज्याभिषेक का वर्णन किया। व्यास जी ने रामराज्य की महिमा का बखान करते हुए बताया कि रामराज्य एक ऐसी आदर्श व्यवस्था है जहां समता, न्याय और प्रेम का वास होता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का चरित्र हमें अधिकारों की लालसा से हटकर त्याग, प्रेम और कर्तव्यों के निर्वहन की शिक्षा देता है। रामराज्य स्थापना के प्रसंग के दौरान पूरा पंडाल 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, जैलेंद्र कुमार, सुशील मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.