रांची, फरवरी 18 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जोन्हा फॉल स्थित वन विभाग के कैफेटेरिया में बुधवार को ग्राम प्रधान संघ, अनगड़ा का मिलन समारोह सह वनभोज आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकनाथ पाहन ने की और संचालन गणेश चंद्र बेदिया ने किया। इस समारोह में प्रखंड के सभी राजस्व गांवों के ग्राम प्रधान शामिल हुए, जिन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान संघ की मजबूती और जिला स्तर तक विस्तार करने, सम्मान राशि (मानदेय) में वृद्धि और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ग्राम सभा को सशक्त बनाने और ग्राम सभा के संवैधानिक अधिकारों को लेकर विमर्श किया गया। मौके पर किस्टो कुजूर, रिझुआ मुंडा, बालेश्वर बेदिया, सोमरा उरांव, भीम सिंह मुंडा, हिन्दू उरांव, कृष्णा मुंडा, जयदेव बेदिया, जयशंकर मुंडा, राजेन्द्र शाही मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.