जोन्हा जलप्रपात पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
रांची, सितम्बर 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रसिद्ध जोन्हा जलप्रपात पर्यटन स्थल पर विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांची ईस्ट डिवीजन, रांची वेस्ट डिवीजन एवं निदेशालय, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम का नेतृत्व अभियान निदेशक रंजीता हेम्ब्रम ने किया। इस दौरान जलप्रपात परिसर की विशेष साफ-सफाई के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधारोपण, स्वच्छता शपथ, सेल्फी पॉइंट्स के जरिए जागरुकता संदेश और सिग्नेचर कैंपेन के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की गई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: सारंडा में पर्यटन दिवस पर सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.