जोन्हा के पास बाइक-ऑटो टक्कर में दो गंभीर घायल
रांची, मई 16 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा-मुरी मार्ग पर जोन्हा ग्रामीण बैंक के समीप शनिवार दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार बाइक और ऑटो के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक और ऑटो में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान 26 वर्षीय बर्दीश मुंडा के रूप में हुई है, जो अनगड़ा थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव का निवासी है। वहीं घायल महिला मंजू देवी पंडरा, रांची की रहने वाली हैं। बताया जाता है कि महिला अपने रिश्तेदार के घर जोन्हा आई थीं और वहां से रांची लौटने के लिए जोन्हा बाजार जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर मौजूद भाजपा जोन्हा मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार साहू ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को इलाज के लिए रिंची अस्पताल, जोन्हा भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बर्दीश मुंडा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.