जोन्हा की तीरंदाज मीना कुमारी असम रायफल में
रांची, अगस्त 21 -- रांची। जोन्हा की तीरंदाज मीना कुमारी का खेल कोटे से असम राइफल में चयन हुआ है। मीना ने 8 साल पहले तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया था और कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और पदक जीते। मीना के पिता का देहांत तब हुआ था, जब वह काफी छोटी थी। एक बड़ा भाई और मां घर पर रहते हैं। वह प्रतिदिन घर से 4 किलोमीटर आकर अभ्यास करती थी। जोन्हा में रोहित कोइरी के मार्गदर्शन में उन्होंने तीरंदाजी सीखी। इससे पहले भी जोन्हा के कई तीरंदाज दीप्ति कुमारी (रेलवे), महेश बड़ाईक (भारतीय सेना), अंकिता कुमारी (बीएसएफ), सावित्री कुमारी (असम राइफल) में चयनित हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.