फतेहपुर, दिसम्बर 20 -- फतेहपुर। उद्योग व्यापार मण्डल की सम्बद्ध इकाई जोनिहा व्यापार मंडल का गठन किया गया। संस्थापक किशन मेहरोत्रा ने जोनिहा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष पद पर रुद्रपाल सिंह परिहार, महामंत्री शिवभवन सिंह को मनोनीत किया। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर विकास सिंह परिहार, प्रवक्ता वीरू सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कछवाह, अमित सिंह परिहार, मंत्री अखिलेश तिवारी तथा संगठन मंत्री पद पर मयंक गुप्ता को मनोनीत किया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं सदस्यता अभियान चलाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर विनोद साहू, विजय सिंह, सुत्तन सिंह, प्रभाकर सिंह, रमेश सोनी, श्रीराम मौर्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.