खगडि़या, जुलाई 19 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सीआईएसई रीजनल बिहार और झारखंड जोनल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 17 और 18 जुलाई को पटना के इंटरनेशनल स्कूल में कराया गया। जिसमें खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत निवासी स्टार अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी सह सीनियर नेशनल आर्बिटर केशव कुमार यशवंत को निर्णायक की भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ। यह खेल अन्डर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक और बालिका के बिच अलग अलग कराया गया। इसमे कुल 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। केशव को बिहार पटना के जाने माने लब्धप्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर नन्दकिशोर श्रीवास्तव के साथ सहायक के रूप में काम करने का सोभाग्य प्राप्त हुआ। नन्दकिशोर श्रीवास्तव इस प्रतियोगिता में चीफ आर्बिटर थे। ज्ञात हो कि केशव कुमार यशवंत बिहार राज्य के सबसे कम उम्र के सिनियर नेशनल आर्बिटर बने हंै। ...