जमशेदपुर, जून 25 -- जमशेदपुर। जेएच तारापोर स्कूल में सातवीं सीआईएससीई जोनल शतरंज प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि मुकुल चौधरी (टाटा स्टील स्पोर्ट्स चीफ) थे।प्रथम दिन अंडर-14, 17 व 19 बालक वर्ग में 241 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-14 में स्वास्तिक सिंह (प्रथम), दर्श गौरव (द्वितीय), देव्यांश सोना (तृतीय) रहे। अंडर-17 में एस. संकल्प कुमार प्रथम, राघवेंद्र गुप्ता द्वितीय, वैभव साई तृतीय रहे। अंडर-19 में देबान्जन सिन्हा प्रथम, मयन झा द्वितीय, रौनक प्रजापति तृतीय रहे। प्रतियोगिता का तकनीकी संचालन अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर चंदन कुमार प्रसाद ने किया। 25 जून को बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। यह भी पढ़ें- जोनल शतरंज प्रतियोगिता का जेएच तारापोर स्कूल में शुभारंभ यह भी पढ़ें- सरला बिरला स्कूल में राज्यस्तरीय शतरंज शुरू

हिंदी हिन्दुस्ता...