हाजीपुर, अगस्त 21 -- सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के बिहजादी स्थित राजीव प्रताप मेमोरियल वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीत कर सभी का नाम रोशन किया है। जिसको लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इस कामयाबी पर सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं। स्कूल के वरिष्ठ प्राचार्य सुजीत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ में सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

छात्रों की उपलब्धियाँ इस चैंपियनशिप में राजीव प्रताप मेमोरियल वर्ल्ड स्कूल के छह छात्र -छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया कि कक्षा पांच की तान्या कुमारी स्वर्ण,कक्षा पांच के ही अंकिता कुमारी,स्वर्ण पदक,कक्षा नौ की निशु कुमारी,कांस्य पदक,कक्षा पांच की मुस्कान कुमारी,कांस्य पदक और कक्षा छह की अंकिता कुमा...