जोनल प्रभारी और कर अधीक्षक कार्यालय में नहीं मिले, कटेगा वेतन
गाज़ियाबाद, मई 21 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। मोहननगर जोनल कार्यालय गुरुवार सुबह 10 बजे नगर आयुक्त पहुंचे तो जोनल प्रभारी नहीं मिले। कर अधीक्षक भी कार्यालय में नहीं थे। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए दोनों का वेतन काटने के निर्देश दिए। कार्यालय में सफाई को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जताई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक गुरुवार सुबह ठीक 10 बजे अधिकारियों के साथ मोहननगर जोनल कार्यालय पहुंचे तो मोहन नगर जोनल प्रभारी सुशील प्रताप सिंह और कर अधीक्षक रामबली पाल अनुपस्थित मिले। इस पर नगर आयुक्त भड़क गए। उन्होंने दोनों का गुरुवार का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने वाला कार्यालय 10 बजे भी नहीं खुला था। उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के भी निर्देश दिए। बाद में कार्यालय खुलवाकर श्याम पार्क साहिबाबाद नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.