जोनल प्रतियोगिता में लखनऊ के तैराकों का दबदबा
प्रयागराज, अगस्त 7 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में सीआईएससीई उत्तर प्रदेश जोनल तैराकी प्रतियोगिता 2026 शुक्रवार को शुरू हुई। मुख्य अतिथि सेंट जोसेफ स्कूल नैनी के प्रधानाचार्य फादर मेल्विन डीसूजा तथा विशिष्ट अतिथि ज़ोनल समन्वयक डॉ. ज़रीन रिजवी के समक्ष प्रयागराज जोन ने विभिन्न तैराकी कला का प्रदर्शन करके समारोह का उद्घाटन किया। 1500 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19 बालक वर्ग में आगरा के तोशन गुप्ता व बालिका वर्ग में लखनऊ की शिवि तिवारी, 200 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 19 बालक वर्ग में लखनऊ के आरुष गुप्ता व बालिका वर्ग में लखनऊ की ही शिवि तिवारी, 200 मीटर बैक स्ट्रोक अंडर 17 बालक वर्ग में प्रयागराज के अर्जस्व सिंह व बालिका वर्ग में लखनऊ की उदिशा सिंह, 200 मीटर बैकस्ट्रोक अंडर 14 बालक वर्ग में लखनऊ के वैभव जैन व बालिका वर्ग में लखनऊ की ही अंशिका श्रीवास्तव विजेता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.