प्रयागराज, अगस्त 10 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित सीआईएससीई उत्तर प्रदेश जोनल तैराकी प्रतियोगिता 2026 (अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19) बालक और बालिका दोनों वर्गों का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि सेंट मेरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल सिस्टर लिसी सीजे और विशिष्ट अतिथि ज़ोनल समन्वयक डॉ. ज़रीन रिज़वी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 19 बालक वर्ग में आगरा के तोशन गुप्ता व बालिका वर्ग में मनिका जैन, 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 17 बालक वर्ग में लखनऊ के व्योम व बालिका वर्ग में ऋषिका सिंह, 400 मीटर फ्री स्टाइल अंडर 14 बालक वर्ग में लखनऊ के शृहन जैन व बालिका वर्ग में आद्रिका तिवारी विजेता रहीं। 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले अंडर 19 बालक वर्ग में लखनऊ के कृष्णा पांडेय व बालिका वर्ग में भाव्या पांडेय, 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले अं...