कानपुर, मई 20 -- कानपुर। रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में बुधवार को तृतीय अंतरजनपदीय कानपुर जोनल पुलिस कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीजी जोन आलोक सिंह ने किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। प्रतियोगिता में झांसी, कन्नौज, फतेहगढ़, इटावा, कानपुर देहात, ललितपुर, औरैया, जालौन और कमिश्नरेट कानपुर नगर समेत कुल नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले गुरुवार से खेले जाएंगे। इससे पहले सभी टीमों ने मार्च पास्ट कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ फेंसिंग स्पर्धा के साथ हुआ। जिसमें कमिश्नरेट कानपुर नगर की खिलाड़ी बबली और प्रियंका द्विवेदी के बीच मुकाबला हुआ। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, हरीश चन्दर, संकल्प शर्मा, विपिन ताडा, दिने...