मथुरा, दिसम्बर 17 -- यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों का जोनल परिवहन आयुक्त विदिसा सिंह ने अपनी टीम के साथ निरीक्षण किया। टीम में आरटीओ आगरा अखिलेश द्विवेदी संग एआटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत, एआरटीओ नीतू सिंह, पीटीओ संदीप चौधरी और पूजा सिंह भी मौजूद रहे। एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। साथ ही हादसे की वजह को भी तलाश करने के लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस वे, राष्ट्रीय राजमार्ग पर डग्गेमार, ओवर लोड और मॉडीफाई किए गए वाहनों की निरंतर चेकिंग की जाती है। इसके लिए टीमें हर समय सड़क पर दौड़ती रहती हैं। कमी पाए जाने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.