बागेश्वर, सितम्बर 6 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवबंद, सहारनपुर में आयोजित जोनल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आनंदी एकेडमी घिरौली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता। प्रियांशु मेहता और प्रशांत कांडपाल ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि कृष्णा कनवाल ने कांस्य पदक जीता। दोनों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रबंधक मनमोहन सिंह भाकुनी और प्रधानाचार्य गौरव पंत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के स्पोर्ट्स शिक्षक भुवन मेहता और ताइक्वांडो प्रशिक्षक के मार्गदर्शन व प्रशिक्षण को खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...