शाहजहांपुर, जून 26 -- रोजा। रोजा में बने नगर निगम के नवीन जोनल कार्यालय भवन को अगले सप्ताह से शुरू करने की तैयारी तेज कर दी गई है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि कार्यालय संचालन के लिए आवश्यक मैनपावर की सूची तैयार की जा रही है, ताकि नागरिक सेवाएं जल्द शुरू की जा सकें। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारियों के अन्य स्थानों से ट्रांसफर होकर अभी तक जॉइन न करने और इस महीने कई कर्मचारियों के तबादले के कारण थोड़ी दिक्कतें सामने आ रही हैं।

सेवाएं जल्द शुरू होने की प्रक्रिया इसके बावजूद उपलब्ध संसाधनों के आधार पर सेवाएं शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जोनल कार्यालय को जनसुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां कर जमा करने से लेकर शिकायत निस्तारण तक की व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। प...