बिजनौर, मई 1 -- बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोधूवाला इलाके में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खुले में डाली गई गर्म राख चार मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो गई। खेलते समय बच्चे अनजाने में राख की चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के मोहल्ला चाहशीरी और आसपास के बच्चे शुक्रवार की दोपहर करीब 3ः 15 बजे झालू रोड स्थित राधा स्वामी आश्रम के सामने जंगल क्षेत्र में आम बीनने और खेलने गए थे। इसी दौरान वे उस स्थान पर पहुंच गए, जहां किसी फैक्ट्री द्वारा गर्म राख डाली गई थी। जैसे ही बच्चे राख के संपर्क में आए, वे बुरी तरह झुलस गए और चीखने लगे। मौके पर मौजूद किसानों ने आवाज सुनकर तुरंत दौड़ लगाई और बच्चों को बाहर निकाला। बिना देर किए उन्हें जि...