बोकारो, अगस्त 26 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नौ करोड़ रुपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल और सड़क निर्माण की विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है। योजनाओं के धरातल पर उतरने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उक्त जानकारी विधानसभा स्तरीय विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो ने दी। उन्होंने बताया कि गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद की अनुशंसा पर इन योजनाओं को स्वीकृति मिली है। इसके तहत चुटे पंचायत के दनरा स्थित खरचा बेड़ा और जमुवा बेड़ा के बीच उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं टिकाहारा पंचायत के चोरगांवा (केंदुवा टांड़) और अंबाडीह के बीच कंटेल नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण होगा। इसके अलावा कंडेर पंचायत में सिमरा बेड़ा आर...