जोधपुर से दर्शन कर लौट रहे 5 दोस्तों की मौत, डंपर में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो
जोधपुर, जुलाई 13 -- राजस्थान के बालोतरा जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब जोधपुर में भोमियाजी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।हाईवे पर डंपर से पीछे से टकराई स्कॉर्पियो यह हादसा बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर पचपदरा थाना क्षेत्र के भाडिंयावास गांव के पास रात करीब 11:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान वह सामने चल रहे डंपर के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.