जोधपुर में स्कूल से सिरदर्द का बहाना बनाकर घर आया 13 साल का बच्चा; फिर किया सुसाइड
जोधपुर, अगस्त 28 -- जोधपुर में 13 साल के एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चा 27 अगस्त को सिर दर्द होने की बात कहकर स्कूल से छुट्टी लेकर घर आया था। घर पहुंचने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजनों को वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र की अग्निहोत्री कॉलोनी चौपासनी की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि अग्निहोत्री कॉलोनी चौपासनी निवासी 13 वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। परिजनों की ओर से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.