जोधपुर, मार्च 19 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के स्वास्थ्य को लेकर गुरुवार को बड़ी खबर सामने आई, जब जोधपुर दौरे के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। एमबीएम इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद राज्यपाल ने अस्वस्थता महसूस की, जिससे प्रशासनिक और चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया। कार्यक्रम से लौटते ही उन्हें तत्काल सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।सर्किट हाउस में मेडिकल टीम तैनात, हर पल नजर प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल को अचानक उल्टी और घबराहट की शिकायत हुई। इसके बाद तत्काल चिकित्सा व्यवस्था सक्रिय की गई और मथुरादास माथुर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की विशेष टीम को सर्किट हाउस बुलाया गया। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एहतियात के तौर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.