जोधपुर में देर रात 2 बसों में लगाई आग; मालिक ने फिरौती मांगने का लगाया आरोप
जोधपुर, अगस्त 5 -- राजस्थान के जोधपुर शहर में बुधवार देर रात दो निजी बसों में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अलग-अलग स्थानों पर खड़ी दोनों बसों में लगी आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में दोनों वाहन धू-धू कर जलने लगे। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बस रूट को लेकर विवाद और आपसी रंजिश के संकेत मिले हैं। वहीं बस मालिक ने एक नामजद हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी नहीं देने के कारण बसों में आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रतापनगर और राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.