जोधपुर में केमिकल गोदाम में लगी आग को बुझाने में हादसा, अचानक ड्रम फटने से फायर ब्रिगेड के 13 कर्मचारी झुलसे
जोधपुर, सितम्बर 23 -- राजस्थान के जोधपुर शहर में एक केमिकल गोदाम में हुए जोरदार धमाके से 13 फायरफाइटर्स घायल हो गए। यह घटना बुधवार शाम को शहर के बासनी इलाके के गणेश नगर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में लगी आग को बुझाते समय हुई। इस दौरान वहां रखा केमिकल का एक ड्रम अचानक फट गया, जिससे 13 फायर ब्रिगेड कर्मचारी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में से दो की हालत गंभीर है। उधर इस हादसे पर दुख जताते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जोधपुर में एक केमिकल फैक्टरी में आग लगने की घटना बेहद चिंताजनक है। जानकारी मिली है कि आग पर काबू करने के प्रयास में फायर ब्रिगेड के 13 निडर कर्मचारी झुलस गए हैं। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.