नई दिल्ली, जनवरी 21 -- जोधपुर जिला कलेक्ट्रेट मंगलवार को उस वक्त सियासी अखाड़ा बन गया, जब मनरेगा के मुद्दे पर निकली राजस्थान युवा कांग्रेस की 'मनरेगा बचाओ महासंग्राम पदयात्रा' विरोध प्रदर्शन से आगे बढ़कर खुले टकराव में बदल गई। संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में सोजती गेट से निकली पदयात्रा जैसे ही कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंची, माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने प्रशासन और राजनीति-दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया। करीब एक घंटे तक कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। मांग साफ थी-जिला कलेक्टर खुद बाहर आकर ज्ञापन लें। प्रशासनिक अमले ने नियमों का हवाला देते हुए केवल पांच प्रतिनिधियों को अंदर भेजने की बात कही, लेकिन प्रदर्शनकारी इस पर अड़े रहे कि ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.