मथुरा, मार्च 16 -- जोधपुर झाल वेटलैंड के संरक्षण एवं बेहतर प्रबंधन को लेकर ग्राम वेटलैंड समिति और संयुक्त वन प्रबंधन समिति की बैठक में वेटलैंड संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी तथा प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेषज्ञ सदस्य डॉ. केपी सिंह ने आर्द्रभूमि संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी वेटलैंड की सुरक्षा और उसके सतत विकास में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक होती है। उन्होंने बताया कि यदि ग्रामवासियों, युवाओं और विद्यार्थियों को संरक्षण कार्यों से जोड़ा जाए तो वेटलैंड की जैव विविधता को सुरक्षित रखने में बड़ी सफलता मिल सकती है। बैठक में वेटलैंड संरक्षण एवं प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें ग्राम पंचायत के युवाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.