गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का संचलन आठ फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ सुमिक कुमार ने दी है। 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 21 मई से 09 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से शाम 4:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 22 मई से 10 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से रात 11:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन देर रात 3 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...