कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग के मद्देनजर रेल प्रशासन ने एकतरफा विशेष ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। 04835 जोधपुर-गुवाहाटी वनवे विशेष ट्रेन 22 जनवरी यानी गुरुवार को चलेगी। इसमें एसएलआर के दो, स्लीपर के आठ, सामान्य के चार सहित कुल 14 कोच होंगे। स्पेशल ट्रेन जोधपुर से 15:30 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 7:10 बजे गोविंदपुरी आएगी। यहां से दस मिनट ठहराव के बाद 07:20 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 06:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। इसमें सफर करने वाले यात्री अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.