जोधपुर के MGH में प्रसूता की मौत, बच्ची को जन्म देने के बाद थम गई मां की सांसें
जोधपुर, जुलाई 20 -- राजस्थान में प्रसूताओं की मौत और डिलीवरी के बाद गंभीर रूप से बीमार होने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कोटा, बीकानेर और बांसवाड़ा के बाद अब जोधपुर में भी एक प्रसूता की मौत हो गई। महिला ने 24 जून को तिंवरी अस्पताल में सामान्य (नॉर्मल) डिलीवरी के जरिए बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर उसे पहले उम्मेद अस्पताल और फिर महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां करीब एक महीने तक इलाज के बाद रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, महिला की हालत डिलीवरी के तुरंत बाद बिगड़ने लगी थी। लगातार खून बहने के कारण उसे गंभीर अवस्था में जोधपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन अंततः उसकी जान नहीं बच सकी।डिलीवरी के बाद नहीं रुका खून, बच्चेदानी निकालनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.