नई दिल्ली, मई 23 -- राजस्थान के जोधपुर शहर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिलने से अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला शहर के मथुरादास माथुर (एमडीएम) हॉस्पिटल का है, जहां शुक्रवार सुबह शिशु रोग विभाग के जनाना विंग के अंदर बने बाथरूम के कमोड में नवजात का शव मिला।बाथरूम के कमोड में मिला नवजात, देखकर दंग रह गए लोग जानकारी के अनुसार, अस्पताल स्टाफ को सुबह करीब 11 बजे शौचालय में संदिग्ध स्थिति दिखाई दी। जब जांच की गई तो कमोड के अंदर नवजात का शव मिला। शव की स्थिति देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। बताया गया कि बच्चे का मुंह कमोड के अंदर की तरफ था, जबकि हाथ-पैर ऊपर की ओर दिखाई दे रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे क्षेत्र को कुछ...