जोधपुर, मार्च 1 -- ईरान और इजरायल के बीच बढ़े सैन्य तनाव और क्षेत्रीय हालात के असर के बीच राजस्थान के जोधपुर के करीब 120 श्रद्धालु दुबई में फंस गए हैं। ये सभी श्रद्धालु बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। कथा 24 से 28 फरवरी तक सेवन सीज होटल में आयोजित थी। जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु 23 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। कथा 28 फरवरी को समाप्त होने के बाद वे भारत लौटने के लिए आबूधाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें वापस होटल भेज दिया। दुबई में फंसे श्रद्धालुओं ने केंद्र सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल मदद की मांग की है। बताया जा रहा है कि मंडोर और सूरसागर क्षेत्र के माली समाज के करीब 100 लोग इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। अचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.