जोधपुर, फरवरी 26 -- राजस्थान के नागौर एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल के खेल मैदान में खेलते समय नौ साल की बच्ची की अचानक मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बच्ची को हार्ट अटैक आया था। 4 महीने पहले स्कूली छात्रा के भाई की भी इसी तरह से मौत हो गई थी। पिछले 5 महीने के अंदर भाई-बहन दोनों की मौत से परिवार सदमे में है। मृत बच्ची की पहचान दिव्या के रूप में हुई है, जो कक्षा 5 की छात्रा थी। बच्ची टालनपुर निवासी राजेंद्र बापेदिया की बेटी थी। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई जा रही है। उस समय स्कूल में प्रार्थना शुरू होने में कुछ समय बाकी था और कई बच्चे मैदान में खेल रहे थे। दिव्या भी अपने साथियों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई।भाई की भी ऐसे ही हुई थी मौत इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे...