जोधपुर के पाली में रोडवेज बस में पीछे से घुसी स्विफ्ट कार, 3 युवकों की मौत
जयपुर, जुलाई 23 -- राजस्थान के पाली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई मोड़ के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार स्विफ्ट कार आगे चल रही राजस्थान रोडवेज की बस में पीछे से जा घुसी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर बस चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण यह दुर्घटना हुई। कार में सवार सभी युवक जोधपुर से ओम बन्ना के दर्शन करने पाली आ रहे थे। रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि हादसे में हेमू (20) पुत्र तुलसाराम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप और प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल, निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी, जोधपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रौनक (21) पुत्र देवाराम और हनीश (18) पुत्र मनोज कुमार, निवासी पांच बत्ती सांसी कॉलोनी, गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.