जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से उड़ानें शुरू, केंद्रीय मंत्री ने खुद दिया टिकट, केट भी काटा
जोधुपर, जुलाई 12 -- राजस्थान में जोधपुर एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल पर रविवार सुबह यात्रियों का आवागमन प्रारंभ हो गया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रथम उड़ान के यात्री चंद्रवीर सिंह को टिकट और स्वागत किट देकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह आधुनिक टर्मिनल भवन पश्चिमी राजस्थान के विकास, बेहतर हवाई संपर्क और क्षेत्र की बढ़ती संभावनाओं का प्रतीक है। पहली उड़ान से आने वाले सभी यात्रियों का राजस्थानी परंपरा के तहत भव्य स्वागत किया गया। लंगा-मांगणियार कलाकारों की मनमोहक लोक प्रस्तुतियों, ढोल-थाली की मंगलध्वनि और कुमकुम तिलक के साथ अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए शेखावत ने यात्रियों के साथ केक भी काटा। इस अवसर पर शेखावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज पहली फ्लाइट से जाने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.