जोधपुर एक्सप्रेस से गिरकर पश्चिम बंगाल के मजदूर की मौत
कोडरमा, मई 31 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा-गझंडी रेलवे स्टेशन के बीच जोधपुर एक्सप्रेस से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं स्थानीय पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल की जानकारी आरपीएफ प्रभारी दीपक प्रसाद ने बताया कि गझंडी स्टेशन के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर द्वारा सूचना दी गई थी कि कोडरमा-गझंडी रेलखंड के बीच ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद स्थानीय थाना तिलैया के सहयोग से शव को घटनास्थल से बरामद किया गया।तलाशी के दौरान मृतक के पास से 29 मई का मिर्जापुर से वर्धमान तक का जनरल रेल टिकट बरामद हुआ। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पलासी गांव निवासी राजू सरदार (35 वर्ष), पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.