गाजीपुर, अप्रैल 30 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें आगामी खरीफ से सीजन में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि किसानों को उनकी जोत के अनुसार ही उर्वरक की आपूर्ति करें। खरीफ सीजन में लगभग दो लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ फसलों की खेती की जाती है। नाइट्रोजन और फास्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी उर्वरक कंपनियों जैसे इफ्को, कृभको, मैट्रिक्स आदि सभी कंपनियों को निर्देशित किया पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की आपूर्ति होनी चाहिए और सभी उर्वरक पास के माध्यम से ही वितरित होना चाहिए। यह भी पढ़ें- उर्वरकों की जमाखोरी-कालाबाजारी न हो : सीडीओ उन्होने किसानों ...