बदायूं, फरवरी 25 -- उझानी, संवाददाता। खेत की जुताई के दौरान किसान की रोटावेटर में फंसकर मौत हुई है। घटना के बाद परिजनों ने तहरीर देकर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के रौली गांव का है। यहां के निवासी नेकसू 55 वर्ष पुत्र फतेह अपने खेत की जुताई पड़ोसी गांव जमरौली के रहने वाले अमर सिंह के ट्रैक्टर और रोटावेटर से करवा रहे थे। जुताई का कार्य चल रहा था और मशीन खेत में संचालित हो रही थी। इसी दौरान वह किसी तरह रोटावेटर की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने मशीन रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उन्हें गंभीर चोट लग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.