नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मध्य पूर्व में जारी अस्थिर स्थिति को देखते हुए एयर इंडिया ने इस क्षेत्र के सभी गंतव्यों के लिए अपनी उड़ानें 1 मार्च को रात 23:59 बजे तक रद्दकरने की घोषणा की है। एयरलाइन ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उक्त जानकारी एयर इंडिया ने सोशल मीडिया एक्स पर दी है। एयर इंडिया ने बताया कि वह घटनाक्रम पर लगातार नजर रखे हुए है और संबंधित प्राधिकरणों के साथ समन्वय में है। परिस्थितियों के अनुसार परिचालन संबंधी निर्णय लिए जाएंगे। प्रभावित यात्रियों को रद्दीकरण की सूचना दी जा रही है और उन्हें रीबुकिंग या पूर्ण रिफंड सहित आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा है कि स्थिति के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी और यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.