जोड़ हाईवे पर सड़क हादसे में एक घायल
पलामू, जून 26 -- मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव में हाईवे पर शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान शहर थाना क्षेत्र के कांदु मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय अनुज शर्मा के रूप में की गई है। घटना के सूचना मिलने के बाद जोड़ हाईवे पुलिस चौकी के जवान एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल शहर के नीजी अस्पताल में पहुंचाए जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि अनुज शर्मा पेशे से बढ़ई मिस्त्री हैं। शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल से जोड़ से सिक्की की ओर जा रहे थे। जोड़ में नेशनल हाईवे पर पहुंचे वैसे ही एक अज्ञात वाहन धक्का मारते हुए भाग गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोड़ हाईवे पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.