जोड़ा मंदिर बचाओ संघर्ष समिति का गठन
औरंगाबाद, जून 16 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर पुरानी शहर वार्ड संख्या-9 स्थित जोड़ा मंदिर परिसर में स्थानीय नागरिकों की आमसभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता बिरजू चौधरी ने की। बैठक में मंदिर की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर जोड़ा मंदिर बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया। सभा में सर्वसम्मति से संजय कुमार सिंह को समिति का अध्यक्ष, नरेश शर्मा को सचिव, अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष, मुन्ना प्रसाद एवं किशोर कुमार को संयुक्त सचिव तथा गोलू कुमार एवं दीनानाथ शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक में मंदिर की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने, बंद रास्ते को खुलवाने तथा मंदिर परिसर में धर्मशाला निर्माण कराने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। सभा में यह भी निर्णय लिया गया कि आवश्यकता पड़ने पर जनसहयोग से कानूनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.